Connect with us

अपराध

बड़ागाँव पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी ; अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्त भदौरिया आदिवासी पुत्र रहीशलाल आदिवासी निवासी ग्राम सिन्दवाहा थाना महरौनी जनपद ललितपुर तथा खुदवीर पारदी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम तिजारपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को कोईराजपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक पर्स बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page