अपराध
केराकत, जौनपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की दो मोटरासाइकिल, एक इनवर्टर व बैट्री के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार अंचल मय हमराह उ0नि0 विजय प्रताप सिंह का0 मुकेश शर्मा , हे0का0 रामसेवक यादव के द्वारा मुखविर की सूचना पर डेहरी मोड के पास से दो अभियुक्तों रामजनम यादव पुत्र विक्रमा यादव निवासी अतरौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर, विकास यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी सूरतपुर थाना केराकत जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल, एक इनवर्टर की बैटरी, एक इनवर्टर बरामद किया गया। गिरफ्तरी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
