Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल शकील अहमद और पुलिस QRT के सहयोग से बेनिया स्थित नव निर्मित पार्क के चारदीवारी के साथ अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री रख व्यापार करने वाले दुकानदारों का गिट्टी, बालू हटवा कर ज़ब्त कर लिया गया और जुर्माना भी किया गया दोबारा चारदीवारी के साथ भवन निर्माण सामग्री रख अतिक्रमण करने पर विधिक कारवाई करने का हिदायत भी दिया गया l हबीब पुरा क्षेत्र से प्राप्त शिकायत गली के मार्ग में भवन निर्माण सामग्री रख कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच भवन निर्माण कर्ता को सख्त हिदायत दिया गया कि भवन निर्माण सामग्री रख मार्ग अवरुद्ध ना करें साथ ही भवन स्वामी के आग्रह पर उन्हें आज शाम तक का समय दिया गया ताकि गली में रखा हुआ भवन निर्माण सामग्री हटवा सकें l पियरिया पोखरी क्षेत्र से प्राप्त शिकायत गली में गुमटी रख मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच गली में अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध कर लगाई गई गुमटी हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l जेपी मेहता मार्ग से प्राप्त शिकायत होटल सूर्या ग्रीन के बगल में मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से गुमटी काउन्टर लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से रखे हुए तमाम गुमटी और ठेला ज़ब्त कर मार्ग को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया l फरीद पुर गाँव से प्राप्त शिकायत सरकारी ट्यूब वेल के ज़मीन पर अवैध रूप से स्थाई निर्माण कराए जाने के सम्बंध में को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच निर्माण कार्य बंद करवाते हुए किए गए निर्माण को ध्वस्त करवा दिया गया l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवाते हुए जुरमाना भी किया गयाI कुल जुरमाना राशी रु18,550/- वसूला गया I

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page