वाराणसी
सीए राज के० अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच काशी के अध्यक्ष निर्वाचित
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से सम्बद्ध वाराणसी के विशिष्ट समाजसेवी संगठन मारवाड़ी युवा मंच काशी के नवीन सत्र 2023-24 हेतु शाखा सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व शाखा उपाध्यक्ष सीए राज के० अग्रवाल को अध्यक्ष चुना है। मंच के सदस्यों द्वारा यह निर्णय एकमतता से लिया गया था, जो सीए राज के अग्रवाल के नेतृत्व और सामाजिक कार्य में अपनी प्रतिबद्धता के लिए गहरा सम्मान रखते हैं। पिछली कार्यकाल में, सीए राज के अग्रवाल ने गत सत्र के अध्यक्ष पंकज टेकड़ीवाल, सचिव अमन देवड़ा, कोषाध्यक्ष ईशांक शाह के साथ रक्तदान, अमृतधारा, गौसेवा, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सहित अनेक समाजसेवी कार्यक्रम वर्ष पर्यन्त आयोजित किए जिससे मंच के विकास और सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान हुआ था।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कर रहे पूर्व शाखा अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने प्रदान की।
