वाराणसी
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरहुआ अरविंद सिंह रिंकू की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि
हजारों लोगों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी।धरती पर यदि कोई इंसान आया है तो उसे एक ना एक दिन इस संसार और शरीर को छोड़कर जाना ही है।प्रकृति को का यही विधान है,जो आया है उसे एक दिन जाना तय हैं।रह जाती है उनकी यादें अच्छे कर्म और सकुशल व्यवहार यह पंक्तियां बीते दिन सच के रूप में उजागर हुई।बता दें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरहुआ अरविंद सिंह (रिंकू सिंह) का स्वर्गवास 14 अप्रैल 2022 को इलाज के दौरान जनपद में हो गया था। जिसकी प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गयी।इस दौरान श्रद्धां सुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। जिसमें राजनीति समाज सेवा से जुड़े लोग रहें। इस अवसर परिवार से लाल प्यारे सिंह भतीजे अर्पित सिंह लाटू व पुत्र कनिष्क,अकेश ने द्रवित मुद्रा मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त की।इस अवसर पर विनीत सिंह एमएलसी,सुशील सिंह विधायक,सुधीर सिंह पप्पू पूर्व प्रमुख,अजय सिंह खलनायक प्रमुख धानापुर, सच्चे लाल प्रमुख गाजीपुर, प्रशांत सिंह प्रमुख भदोही,रामगोपाल सिंह साईं ग्रुप,गौतम सिंह, प्रमोद अग्रहरी,डॉ अमित सिंह,लक्की घावरी,ज्ञान यादव,विवेक सिंह,ज्योति प्रकाश,रणजीत सिंह,राकेश जायसवाल,सुरेश माखीजा,रजनीश राय,बंटी सिंह सहित हजारों क्षेत्रीय नागरिक प्रधान एवं पंचायत सदस्य अनेकों गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।
