Connect with us

वाराणसी

G 20 को देखते हुए नगर आयुक्त और वीसी ने संयुक्त किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: G 20 सम्मेलन के दृष्टिगत नगर आयुक्त शीपू गिरि तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक गोयल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिये गयें|

जोनल ऑफिस आदमपुर पास स्थित बसअड्डा में जगह-जगह प्लास्टर टूटे हुए पाये गये जिसे समन्वय स्थापित कर सही कराने हेतु जोनल अधिकारी आदमपुर को निर्देशित किया गया ।

पुलिस लाईन चौराहे से आगे पाण्डयेपुर कि ओर जाने पर बायीं ओर स्थित यूरिनल का फलेक्स फटा हुआ पाया गया जिस सही कराने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी का दिये गये।

पुराने आर0टी0ओ0 से सारनाथ वाले मार्ग पर जगह-जगह नालियाँ खुली हुयी पायी गयीं, जिसे ढंकवाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये ।

सारनाथ स्थित म्युजियम तिराहा से आगे बुद्धा थीम पार्क कि ओर जाने पर बायीं ओर स्थित यूरिनल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाया गया, जिसका सुन्दरीकरण कराये जाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये।
निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, अधिशाषी अभियंता विद्युत यांत्रिक अजय कुमार राम इत्यादि आधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page