Connect with us

वाराणसी

अपना दल एस कार्यालय पर मनाया गया अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया।संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कनेरी स्थित अपना दल एस के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय पर शुक्रवार को दोपहर में रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका 132 वीं जयंती मनाया गया। जिसके दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि बाबा साहब ने काशी में कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो भी पियेगा वही दहाड़ेगा और रोहनिया विधायक ने बताया कि 1956 में 22 से 25 नवंबर के बीच बाबा साहेब बनारस आए थे बनारस से लौटने के बाद 6 दिसंबर 1956 को उनका परिनिर्वाण हो गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा विचारों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख रमाकांत सिंह मिंटू,सोनू सिंह,महेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश, देवांशु,राजकुमार पटेल,उमेश पटेल, रीना पटेल,अजीत पटेल, अनीता पटेल,डॉ सुनीता पटेल ,रेनू पटेल सहित अपना दल एस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page