Connect with us

वाराणसी

गंगा नदी में डूबे व्यक्ति के शव को एनडीआरएफ की टीम ने ख़ोज निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| जनपद वाराणसी में तुलसी घाट के समीप गंगा में युवक विनय शर्मा, उम्र 28 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था, जो दुर्घटनावश गहरे पानी में जाने के दौरान डूबने लगे। जिसमें से तीन को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया जबकि युवक विनय गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गौतम बुद्ध भवन स्थित एनडीआरएफ को दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन पर दशाश्वमेध घाट स्थित एनडीआरएफ टीम को निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार की अगुवाई में तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस प्रशासन से हादसे की जानकारी लेते हुए एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के प्रयास से गंगा नदी में खोज कार्य आरम्भ कर दिया और जल्द ही मृतक के शव को ख़ोज निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक युवक आजाद नगर, जिला भीलवाड़ा राजस्थान का रहने वाला था।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page