वाराणसी
उपजिलाधिकारी राजातालाब / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत गंगापुर वाराणसी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन – 2023 के संबंध में बैठक
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। बैठक के प्रारंभ में उपजिलाधिकारी राजातालाब द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सम्बन्ध में उड़न दस्ता टीम, स्टैटिक निगरानी समिति व अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिटर्निंग ऑफिसर के साथ बैठक किया
गया जिसमें निम्न निर्देश दिया गया। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 नगर पंचायत गंगापुर वाराणसी के उड़न दस्ता टीम व स्टैटिक निगरानी समिति के समस्त सदस्य अपने-अपने ड्यटी स्थल पर तत्काल प्रभाव से सक्रिय रहेंगें। स्टैटिक निगरानी समिति के समस्त सदस्य अपने प्वाइंट के चिन्हित स्थानों पर समस्त भारी वाहनों/संदिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारी को अवगत करायें। उड़न दस्ता टीम नगर क्षेत्र में दिये गये समयानुसार भ्रमण करते रहें। किसी संदिग्ध परिस्थिति अथवा आदर्श आचार संहिता के उलंघन होने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगापुर को निर्देश दिया गया है कि उड़न दस्ता टीम व स्टैटिक निगरानी समिति की टीम को बैठने की व्यवस्था एवं स्थान चिन्हित करने में सहयोग करें।
उपजिाधिकारी राजातालाब द्वारा अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि स्टैटिक निगरानी समिति एवं उड़न दस्ता टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगें। बैठक में उड़न दस्ता टीम, स्टैटिक निगरानी समिति व अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद रहे।
