वाराणसी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के संचालन हेतु पुलिस टीम के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
वाराणसी: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के संचालन हेतु पुलिस टीम के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलि देकर आयुक्त संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया व स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से संबंधित (EFKON India) अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्साहवर्धन किया गया। ।
प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त द्वारा कमांड सेन्टर में नियुक्ट टीम के द्वारा बरामद किये गये ऑटो में छूटे बैंक सम्बन्धित कम्प्यूटर पार्टस को उसके स्वामी/ मालिक को सुपुर्द किया गया। एक व्यक्ति निवासी थाना रामनगर वाराणसी जो पड़ाव से रेलवे स्टेशन कैंट ऑटो रिक्शा से जा रहे थे, ऑटो रिक्शा में ही बैंक से संबंधित कंप्यूटर के पार्ट्स छूट गया था। उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र कमांड सेंटर को दिया गया जिसपर कमांड सेंटर में नियुक्त टीम द्वारा व्यक्ति का सामान ऑटो को चिन्हित करते हुए बरामद कर लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा बरामद करने वाली टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अच्छे काम करने हेतु निर्देशित किया गया।
