Connect with us

वाराणसी

नौकरशाहों की सरकार – पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

इस बार नई रणनीति से मेयर बनाएंगे

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

Loading...

वाराणसी। निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित होने पर सभी पार्टियों के नेता चुनावी पूरे दमखम से रणनीति के साथ जुट गये हैं।उसी क्रम में जनपद में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी सीटों पर पार्षद व मेयर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आखिलेश यादव को अप्रूवल के लिए भेजा है। यह जानकारी बुधवार सायं सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने अपने कैंप कार्यालय टैगोर टाउन भोजुबीर में पत्रकार वार्ता कर साझा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी शुक्रवार से नामांकन करना आरंभ कर देंगें। हम जनपद के सभी 100 वार्डो पर पार्षदों व मेयर प्रत्याशी उतारेंगे।
भारतीय जनता पार्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी विधायक,पार्षद जनता की समस्याओं को अनसुना करते हैं। हमारे प्रत्याशी जीतने के उपरांत नगर निगम के दरवाजे जनता के लिए सदैव खुला रखेंगे।हाउस टैक्स,जलकल,नाली,खड़ंजा सभी समस्याओं पर हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करेगी और उनकी समस्याओं का निदान होगा।भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिकारियों और नौकरशाहों की सरकार है। यह सरकार जब आती है तो अधिकारियों का बोलबाला हो जाता है।बीजेपी के मेयर जनता की समस्याओं को इग्नोर करते हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले कल में हमारी सरकार जनता की सरकार होगी और हम जनता की आवाज को सुनगे की हम जनता को बताएंगे कि आप अपने लिए हमें चुने। सभी छोटी-छोटी समस्याओं पर हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करेगी और उनकी समस्याओं का निदान होगा। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हम हैं गर्व है पर दुख इस बात का है जो लाभ जनता को मिलना चाहिए वह अभी भी इन लाभों से वंचित हैं।अभी भी मोहल्लों में नालियों की समस्याएं हैं।हाउस टैक्स पहले से 10 गुना बढ़कर आ रहा हैं।जलकल की समस्या हर जगह रोड पर मिल रही हैं। गरीब तबके को जलकल की बकाया नोटिस थमाई जा रही है जो योजनाएं जनता के कल्याण हित के लिए बनती है उसका गरीब तबके को नहीं मिल पाता। जनता के कल्याण के लिए योजनाएं बनती हैं। नियम क़ानून जनता के हित के लिए बनाए जाते हैं। हानि लाभ कि यहां कोई बात नहीं हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे जनता की आवाज बनेंगे और जनता के लिए नगर निगम की पूरे भरोसे के साथ सरकार बनाएंगे।वर्तमान में जी-20 सम्मेलन को देखते हुए आर्टिफिशियल हिरण,घास घोड़े,बनावटी सड़के,रंगाई सब बेकार है एक बरसात के बाद ही सब समाप्त हो जाएंगी।जनता को परमानेंट विकास चाहिए।अगर सड़क की बात की जाए तो आप यहां से लंका देख लीजिए रोज सड़के बनती है रोज मरम्मत होती हैं। इन आठ नौ सालों में लाखों-करोड़ों पर इसके लिए बजट में पास हुए पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने बताया कि बीते कई वर्षों में कई समीकरण आते हैं जिसके लिए हमारे मेयर नहीं बन पाते हैं।इस बार नई रणनीति के तहत आएंगे और हमारे मेयर चुने जायेंगे। इस बार हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे ज्यादा से ज्यादा पार्षद निकाय चुनाव जीतेंगे और नगर निगम में हमारी सरकार बनेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page