Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा के अभियान निम्नलिखित हैं: – प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश गोला दीनानाथ के मार्ग/ गली में स्थानीय दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में का अनुपालन करते हुए प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य के के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ कबीर चौरा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक डी. के. सरोज और हेड कांस्टेबल शकील अहमद खान पुलिस QRT तथा पुलिस बल के सहयोग से गोला दीनानाथ क्षेत्र में पहुंच घोषणा करते हुए अतिक्रमण अभियान चला कर तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग /गली खाली करवाया गया l

जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह द्वारा अग्रेषित शिकायत पत्र कैंट रोड वेज के बगल स्थित श्री राम काम्प्लेक्स के सामने अवैध रूप से ठेला लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच मार्ग अवरुद्ध कर लगाए गए ठेले हटवा कर इलाक़ा खाली करवाया गयाl

अर्दली बाजार स्थित टैगोर कॉलोनी से प्राप्त शिकायत कॉलोनी के मार्ग में अवैध रूप से ठेले और गुमटीयाँ लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में पर कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच शिकायतकर्ता के मौजूदगी में सभी ठेले और गुमटीयाँ हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l

उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान मार्ग में अत्याधिक अतिक्रमण किए हुए कुछ दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर उन्हें जुर्माना भी किया गया l

जुर्माना राशि रु.10,050/- वसूला गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page