Connect with us

वाराणसी

G -20 के सफल आयोजन के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने सौंदर्यीकरण के कार्यों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा वाराणसी शहर के कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा, वरूणा ब्रिज होते हुए नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट होते हुए गोलगड्डा, कज्जाकपुरा तिराहा होते हुए भादऊं रेलवे डाट पुल के पास चल रहे सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लेते हुए नमो घाट आदि कई क्षेत्रों/रूटो का साफ – सफाई/ समय से कूडे का उठान/ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव/ सैनिटाइजेशन/ सीवर समस्या एवम् पेयजल लीकेज की समस्या ना हो एवम् जी-20 के सफल आयोजन के दृष्टिगत वाराणसी शहर में चल रहे युद्ध स्तर पर सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया गया। शहर में साफ- सफाई कूड़े का उठान ठीक पाया गया ।
शहर में सीवर ओवरफ्लो, पेयजल की लीकेज की समस्या निरीक्षण के दौरान रूट में कहीं पर भी देखने को नहीं मिला, संबंधित अधिकारियों को इसी तरह शहर में भ्रमण शील रह कर साफ- सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए जिससे शहर की सुंदरता एवं नागरिकों को उपरोक्त समस्याओं से निजात मिल सके।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page