Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार नेतृत्व में वरुणा पुल से होटल ताज होते हुए चौकाघाट तक और सहयक नगर आयुक्त प्रमिता सिंह के नेतृत्व में संत अतुलानंद से तहसील और चौकाघाट पर, ज़ोनल आदमपुर रजेश अगरवाल के नेतृत्व में चौकाघाट से नमो घाट चौकी तक, प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव तथा उनकी टीम और उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव, यातायात पुलिस तथा पुलिस QRT के सहयोग से सघन अभियान चलाया गया। अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –

Loading...
  • मार्ग के जितने भी अवैध टिन शेड लगाये गए थे सभी को स्वत: हटाने हेतु सभी को व्यक्तिगत सूचना दिया गया कुछ को खुलवाया भी गया I
  • सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकानों के सामने किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें I
  • घौसाबाद क्षेत्र रोड के किनारे बेतरतीब ढंग से रखें गए गुमटी को हटवाया गया और वहीं पर दो गुमटी और एक मोमो काउंटर को ज़ब्त कर लिया गया।
  • घौसाबाद चौराहे पर बंद पडे सबरवाल पेट्रोल पम्प के मालिक श्री करन सिंग सबरवाल से बात कर जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर सहभगिता का निवेदन किया गया। उनसे गुजरिश किया गया कि वे अपने पेट्रोल पम्प के अग्रभाग, को जो रोड से दिखाई देता है उसे सुधारते हुए टिन की दीवार से ढक दें ताकी वह देखने में सुंदर लगे। सम्बंध में ज़ोनल वरुणापार को भी सूचित किया गया।
  • चौकाघाट मंदिर और बस स्टैंड के बीच में अवैध झोपड़ी और लकड़ी मंडी में अतिक्रमण करने वालों सभी दुकानदारों का तिरपाल और पन्नी को हटाया गया।
  • जिन लोगों ने स्वयम अतिक्रमण हटने को कहा उन्हे एक दिन की मोहलद दी गई।
  • अपर नगर आयुक्त के निर्देश से सचिन श्रीवास्तव जे.ई. कैंटोनमेंट बोर्ड वाराणसी और अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवस्तव की उपस्थिति में होटल मदीन के बगल से गुमटी, जो की नाले की जमीन पर बनाया गया था, हटाया गया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page