Connect with us

वाराणसी

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। अपनी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्य क्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने श्रद्धालुओं में प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ श्री काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों ने प्राप्त किया।

Loading...

सूच्य हो कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में विगत लगभग एक वर्ष पूर्व सहयोगियों के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर तिथि एवं पर्व के अनुसार फलाहार का भी वितरण किया जाता रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, आलोक कुमार जैन, गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), विष्णु जैन, शिरीष शाह, लव जी अग्रवाल, अमित, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page