Connect with us

वाराणसी

VDA सभागार में जी-20 के आयोजन के दृष्टिगत कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी के सभागार में जी-20 के आयोजन के दृष्टिगत कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान हॉर्टिकल्चर के वेंडर दिनेश मौर्या अपनी टीम के साथ Vda सभागार में मौजूद थे । इनके द्वारा बताया गया कि वाराणसी शहर में हॉर्टिकल्चर के कार्य रूट वाइज प्रगति पर है । नगर आयुक्त द्वारा इस कार्य को युद्ध स्तर पर कार्य में और तेजी से कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया एवम् इस कार्य में नागरिकों द्वारा भी बड़ चढ़ कर सहभागिता भी किया जा रहा है नागरिकों की सहभागिता पर नगर आयुक्त द्वारा सराहा गया, इसी क्रम में श्री आयुष मल्होत्रा मेंसर्स अमर इलेक्ट्रिक कम्पनी जिन्हें फसाड़ लाइट का कार्य दिया गया है इनके द्वारा भी बताया गया है की फसाड़ लाइट के कार्य रूट वाइज प्रगति पर है इस कार्य को भी नगर आयुक्त द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त, राजीव राय, अधिशासी अभियंता, अजय कुमार राम, अधिशासी अभियंता, अजीत कुमार, दिनेश मौर्या हॉर्टिकल्चर वेंडर की टीम एवम् आयुष मल्होत्रा मेंसर्स अमर इलेक्ट्रिक कम्पनी आदि लोग मौजूद थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page