Connect with us

वाराणसी

आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा न्यूट्र्रीबार, सामग्री किट व टैबलेट वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi।काशी विद्यापीठ विकास खंड के अलाउद्दीनपुर गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र (नंदघर) परिसर में गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा न्यूट्र्रीबार, सामग्री किट व टैबलेट वितरण का आयोजन किया गया था।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्यमंत्री प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी महिलाएं बच्चों के जन्म के एक घंटे के अंदर नवजात शिशु को स्तनपान नहीं कराती शिशु घातक बीमारी व कुपोषण की चपेट में आ जाते हैं। जो चिंता का विशेष है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि अबतक अस्पताल में 84 प्रतिशत होता जो ठीक नहीं महिलाओं को जागरूक कर शतप्रतिशत प्रसव अस्पताल में करवाएं। गर्भवती महिलाओं को खानपान के लिए सरकार दादी जाने वाली धनराशि का हिसाब पासबुक बनाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रखे ताकि जाने वाली धनराशि का सही रूप से उपयोग कर सकें।
इस दौरान राज्यपाल ने मतीबाला पांडेय (कुरहुआ), माधुरी देवी (अवलेशपुर), अर्चना (नुआंव), अंजू पाल(शिवदासपुर), रेनू विश्वकर्मा (अलाउद्दीनपुर), अनीता (सरायडंगरी), रेखा (बच्छांव), संतोष (भिटी), राधा देवी (नरोत्तमपुर) व चिंता देवी (मूड़ादेव) कुल 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन डा0 सुमन चौबे, व धन्यवाद ज्ञापन वेदांता की निदेशक प्रिया अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, बीएसए डा0 अरविंद पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपी सिंह, बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह, सीडीपीओ स्वाति पाठक सुपरवाइजर सौरभ चौबे क्रांति आदि थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page