Connect with us

वाराणसी

चैत्र नवरात्र और रमजान को लेकर डीसीपी काशी जोन ने की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। आगामी 22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के पर्व और रमजान माह को लेकर सोमवार को डीसीपी काशी जोन ने समीक्षा बैठक की।पुलिसकर्मियों के साथ बैठक के पश्चात दशाश्वमेध सर्किल में डीसीपी ने शांति समिति की गोष्ठी में पहुंचे लोगो से अपील किया कि पर्व को परंपरागत तरीके से मनाएं। बैठक के उपरांत काशी जोन के डीसीपी आर. एस. गौतम ने नवरात्र के पर्व पर जिन मंदिरों में भीड़ होती है उन मंदिरों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाने की बात कही। रमजान के पर्व पर जुमे की नमाज के दौरान
पुलिस प्रशासन की टीम सुरक्षा प्रबंध एवं सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक को लेकर डीसीपी आर.एस गौतम ने कहा कि सभी धर्म के लोग इस बैठक में शामिल हुए और सभी ने पुलिस को आश्वस्त किया कि पर्व को परंपरागत तरीके और शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मनाया जाएगा। वही लोगो ने बैठक को लेकर बताया कि बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन से क्षेत्र की समस्या को दुरुस्त करवाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर क्षेत्र के कई स्थानों पर लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की बात कही गई। बैठक में डीसीपी काशी जोन के साथ एसीपी अवधेश पांडे , दशाश्वमेध क्षेत्र के तमाम थाना प्रभारी और क्षेत्र के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page