Connect with us

वाराणसी

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल जंयती पर होगा सप्ताहव्यापी कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत वाराणसी के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की जयंती के अवसर पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 23 मार्च को झूलेलाल जयंती है सौभाग्य वश उसी दिन शहीद हेमू कालाणी जी की जन्मशताब्दी है दोनों पर्व एक ही दिन होने से पूरे देश में सिंधी समाज में काफी हर्ष है इसी अवसर पर झूलेलाल जयंती की पूर्व संध्या पर 22 मार्च को 4:00बजे अमर नगर सोनिया से दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी जो मैदागिन मालवीय मार्केट स्थित अमर शहीद की प्रतिमा तक जाएगी यहां अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी वही 30 मार्च को अमर शहीद हेमू कालाणी की स्मृति में दशाश्वमेध स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा तथा उसी दिन भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में सेंट्रल पंचायत के तत्वाधान में प्रमुख सहयोगी संस्था संत कंवर राम युवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो अमर नगर, अशोक नगर, सिंधु नगर, सिद्धगिरीबाग, नगर लक्सा होते हुए पुनः झूलेलाल जी के मंदिर पहुंचेगी तथा भगवान की वहां पर भव्य आरती की जायेगी। सुबह 10:00 बजे 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया गया है जिसमें 21 बालकों को सामूहिक रूप से संस्कार की दीक्षा दी जाएगी। तथा सायं काल शहर के विभिन्न वार्डों पंचायतों से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो लक्सा स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर दशाश्वमेध घाट तक जाएगी।
वहीं 26 मार्च को शाम 5बजे देशभक्ति एवं समाज की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिनमें भारत में सिन्धियत की छटा नजर आएगी। साथ ही साथ शहर की तमाम वार्ड पंचायतों द्वारा शानदार एवं उद्देश्य परख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उक्त जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता आयोजक मंडल द्वारा पत्रकारों को दी है पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से ओमप्रकाश बदलानी, सुरेंद्र लालवानी, गोविंद किशनानी, कमलेश छुगानी, चंदन रूपानी, शंकर विशनानी आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page