Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह के नेतृत्व में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य और टीम, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवस्तव और टीम, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा पुलिस QRT के सहयोग से भोजूबीर चौराहे से मीरापुर बसही होते हुए नवल पुर तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –
तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया।
दुकान के बाहर अवैध टिन शेड या अन्य किसी प्रकार का अवैध निर्माण/अवैध साइन बोर्ड लगा पाया गया सभी को ध्वस्त करवा दिया गया साथ ही अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों को जुर्माना कर लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त किया गया I
आज के कुछ अन्य अभियान निम्नलिखित हैं: –
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए मल्दहिया फूल मंडी स्थित सुमित रोड लाइन्स नामक ट्रांसपोर्ट पर प्रात: 04 बजे छापे मारी कर लगभग 200 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर आयात कर्ता, ट्रांसपोर्टर, वाहन स्वामी और डिस्ट्रीब्यूटर सभी को जुर्माना भी किया गया l
लोहता , भीटारी स्थित कैलाश पुरी कॉलोनी से प्राप्त शिकायत के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच शिकायत को निस्तारित कर दिया गया l
जे ई वरुणपार जोन के. के. गुप्ता एवं टेक्स सुपरिटेंडेंट चंद्रशेखर के उपस्थिति में संत अतुलानंद विद्यालय से भोजूबीर तिराहे तक अवैध / बेतरतीब ढंग से बिछाये गए केबल कटिंग किया गया l
जे ई वरुणपार जोन के. के. गुप्ता एवं टेक्स सुपरिटेंडेंट चंद्रशेखर के उपस्थिति में संत अतुलानंद विद्यालय से भोजूबीर तिराहे तक अवैध / बेतरतीब ढंग से बिछाये गए केबल कटिंग किया गया l
पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में फार्मासिस्ट अमर नाथ द्विवेदी और उनकी टीम के साथ मिल कर गोदौलिया स्थित चितरंजन पार्क के आसपास इलाकों में अवैध पशु पालन /डेयरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 06 पशु ज़ब्त कर कांजी हाउस भेजा गया l
कुल जुर्माना राशि रु1,12,400/- वसूला गया l

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page