वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में, जोनल अधिकारी वरुणापार प्रमिता सिंह के नेतृत्व और नायब तहसीलदार प्रमिला सिंह तहसील सदर की उपस्थिति में प्रवर्तन दल की टीम, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम, एसआई अभिषेक वर्मा और पुलिस बल थाना सारनाथ के साथ मिलकर हवेलिया चौराहा से सारनाथ म्यूजियम तिराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। वेंडिंग जोन में जितने भी स्थाई गुमटी वालों से अपना स्थाई अतिक्रमण हटा लेने के लिये 3 दिन का समय दिया गया। कुछ दुकानदारों का अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए गुमटी भी ज़ब्त किया गया और जुर्माना भी किया गया।
पीडीआर मॉल के सामने से प्राप्त आईजीआरएस शिकायत, “जलकल विभाग के सामने ठेला लगाकर अतिक्रमण” के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंचकर ठेला स्वामी अपना ठेला हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया गया।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा बजरडीहा से प्राप्त शिकायत, “गली में चौखट उखाड़ कर अतिक्रमण” के संबंध में, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव की टीम और प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया और भवन स्वामी को जुर्माना भी किया गया और ।
कुल जुर्माना राशि रु2,500.00 वसूला गया l
