Connect with us

वाराणसी

G20 सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ठेला पटरी व्यवसायीगण :- डॉ० नीलकंठ तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

स्वच्छता रैंकिंग में काशी को अव्वल स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ठेला पटरी व्यवसायीगण :–डॉ० नीलकंठ तिवारी।

ठेला पटरी व्यवसायियों ने खेली फूलों की होली रखा स्वच्छता का भरपूर ख्याल।

काशी के रेहड़ी पटरी व्यवसायीगण जी–20 सम्मेलन में मिसाल पेश करेंगे :– डॉ० नीलकंठ तिवारी।

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: कबीर नगर पार्क दुर्गाकुंड में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संस्थापक स्व० जवाहरलाल जी की जयंती के उपलक्ष्य में जी-20 सम्मेलन में पटरी व्यवसायियों की भूमिका/होली मिलन समारोह सकुशल संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/ विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आगामी जी–20 सम्मेलन में अपनी आजीविका का ध्यान रखते हुए काशी भरके स्ट्रीट वेंडर्स एक शवरूप मे मिसाल कायम करेगे। वर्तमान सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर के साथ खड़ी है।
स्व० जवाहर लाल जी का जीवन समाज के लिए सदा समर्पित रहा है हम सभी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि लघु व्यापार एसोसिएशन हरिद्वार उत्तराखंड प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वाराणसी में स्मार्ट सिटी द्वारा वितरित मॉडल कार्ट अद्भुत है।वाराणसी में बनाए गए 66 वेंडिंग जोन देशभर में मिसाल साबित कर रहा है।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने कोविड-19 में स्ट्रीट वेंडरों को संबल प्रदान किया अपने परिवार को आजीविका चलाने में साहस प्रदान किया है।
कार्यक्रम आयोजक फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अनिल कुमार,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सहआयोजक संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,स्वागत अध्यक्ष फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अजय सिंह बॉबी,कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह जी ने,धन्यवाद ज्ञापन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने और संचालन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम कर्मचारी संघ वाराणसी अध्यक्ष मनोज कुमार जी,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अजय सिंह बॉबी जी,पार्षद शैलेश श्रीवास्तव, वाराणसी व्यापार मंडल काशी अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि,व्यापार मंडल काशी महामंत्री सनी जोहर,नगर निगम कर्मचारी संघ महामंत्री वाचस्पति मिश्रा,अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव ,पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह समेत सैकड़ों पटरी व्यवसायीगण उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page