Connect with us

वाराणसी

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां पंचतत्व में विलीन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां का बुधवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ से मंत्री सीधे वाराणसी पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से मिर्जापुर के जमालपुर ओडी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी पत्नी स्वर्गीय अल्लर सिंह का अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका महाश्मशान पर हुआ। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
रामा देवी को तीन पुत्र दद्दन सिंह, श्रीपति सिंह एवं स्वतंत्र देव सिंह और दो पुत्री भोला देवी एवं सुनीता देवी हैं। होली के दिन अचानक उनकी तबियत खराब हुई और उनका देहांत हो गया। इस बात की सूचना घर वालों ने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को दी, जिसके बाद वो घर पहुंचे।

Loading...

उनकी शवयात्रा उनके पैतृक निवास से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीपति सिंह ने दी। इस दौरान घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भीड़ मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page