Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने वरूणापार जोन का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरि ने आज सुबह वरूणापार जोन का औचक निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त गिरि वरूणापार जोन पहुॅचते ही सबसे पहले कम्प्यूटर टैक्स कलेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया गया, जिसमें कम्प्यूटर के माध्यम से जमा हो रहे गृहकर वसूली को देखा गया। वहाॅ तैनात कम्प्यूटर आपरेटर से आनलाइन टैक्स जमा करने एवं आनलाइन नामातंरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उसके पश्चात नगर आयुक्त कार्यालय में विभिन्न पटलों पर किये जा रहे कार्यो को देखा गया, तथा नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पत्रावलियों एव अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाय, तथा कार्यालय में कहीं गन्दगी न की जाय। साथ ही नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा समयान्तर्गत कार्यो को निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त शिपू गिरि के निरीक्षण के समय जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह उपस्थित थीं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page