Connect with us

वाराणसी

होली के रंग दिखेंगे डाक टिकटों पर, होली पर अपनी तस्वीर के साथ जारी करायें डाक टिकट

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

Varanasi: होली के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए हर कोई कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपकी होली पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत लोग होली पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पाँच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी तस्वीर होगी, वह देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर बाक़ायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा और साथ में रंगों और अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट जीपीओ और प्रधान डाकघर स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में बनवाई जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है, ऐसे में नए जन्मे बच्चों की पहली होली हो या नवयुगल की पहली होली हो, अथवा होली में एक साथ इकट्ठा हुए संयुक्त परिवार की यादगार होली हो, इन सब पर ‘माई स्टैम्प’ के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि डाक विभाग द्वारा शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर ‘माई स्टैम्प’ के माध्यम से डाक टिकट जारी किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page