Connect with us

वाराणसी

रंगभरी एकादशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवार्चनम् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi: रंगभरी एकादशी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवार्चनम् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम प्रस्तुति सौरव गौरव मिश्रा द्वारा कथक नृत्य के अन्तर्गत शिव वन्दना , आनन्द ताण्डव एवं होली प्रस्तुत किया गया। द्वितीय प्रस्तुति डा. हरि प्रसाद पौडयाल के बांसुरी वादन की रही, जिसमें उन्होंने परम्परागत राग बजाकर हीरी धुन बजाई। तीसरी प्रस्तुति में डा. सुप्रिया शाह द्वारा सितार पर राग पुरिया कल्याण और मिश्र पीलू का वादन किया गया। चौथी प्रस्तुति में कलाकार सरोज वर्मा द्वारा राग बागेश्री में शिव भजन और खेलें मसाने में होरी गाया गया। अन्तिम प्रस्तुति डा. विजय कपूर की भजन गायन की रही जिसमें उन्होंने -जब भक्त नहीं होंगे भगवान कहां होंगे,बाबा काशी विश्वनाथ खेलें होली गाया जिसपर श्रोता जमकर झूमे।
इस अवसर पर नागेन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, सुनील कुमार वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, निखिलेश मिश्रा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शम्भुशरण (SDM) श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद,प्रो. विजय शंकर शुक्ल,डा.सुभाष चन्द्र यादव उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page