Connect with us

वाराणसी

होली के पर्व से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, खाद्य पदार्थों के नमूने हुए जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। होली का पर्व आते ही खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर हो गया है। बाजारों में बिकने वाले मिलावटी सामग्री की रोकथाम के लिए वाराणसी में आज कई इलाकों में छापेमारी की गई।बाजारों में बिकने वाले मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को छापेमारी कर कई दुकानों से समाने लो जब्त किया गया। वाराणसी के सिकरौल, भोजूबीर, पहड़िया, खजुरी, पांडेयपुर, सेनपुरा, गोदौलिया, रमापुरा, कोटवा, सलारपुर, जाल्हुपुर, रमना, इण्डस्ट्रियल एरिया करखियांव, रूपापुर, कपसेठी, गौराकला बाजार, रमरेपुर स्थित कुल 55 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुये 20 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ को जब्त किया।

छापेमारी के दौरान मसाला, दूध, पापड़, कचरी, नमकीन, किशमिश, दही, बेसन लड्डू, खोया, सरसो के तेल, छेना, बेसन, हल्दी पाउडर, मैदा इत्यादि के कुल 34 नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए संग्रहित किया गया है। खाद्य विभाग की छापेमारी के दौरान के इण्डस्ट्रियल एरिया करखियांव स्थित खाद्य तेल पैकिंग प्रतिष्ठान में सरसो तेल के निम्न गुणवत्ता होने के संदेह होने पर नमूना संग्रहण करने के साथ ही करीब 22 हजार रुपए कीमत की 118 लीटर सरसो तेल सीज किया गया। खाद्य विभाग के द्वारा रमना स्थित जाल्हूपुर में 446 पैकेट नमकीन को जब्त किया गया।

Loading...

इस प्रकार चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 55 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर 20 छापामार कार्यवाही में कुल 34 नमूनें संग्रहित किये गये हैं। संग्रहित नमूनों के जाँच परिणाम प्राप्त के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

होली के पर्व को लेकर हुए छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेश कुमार राय, गोबिन्द यादव अवनीश कुमार सिंह, मानवेन्द्र कुमार सिंह, रजनीश कुमार, सीताराम सिंह कुशवाहा, राजू पाल, विजय बहादुर, बेबी सोनम, सुप्रिया सिंह, रीता, शीत कुमार सिंह, सम्राट श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, सरोज कुमार, राकेश, महातिम यादव, राजकुमार यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य ) अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page