वाराणसी
श्री श्याम मंडल की ओर से रंगभरी एकादशी पर निकाली गई भव्य निशान शोभायात्रा
Loading...
Loading...
रिपोर्ट- प्रदीप कुमार
Loading...
वाराणसी। श्री श्याम मंडल की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार सुबह भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई । फागुन महोत्सव के तहत संजय पुजारी द्वारा निशान ध्वजा की पूजन अर्चन कर आरती उतारी गई। तत्पश्चात भक्तों को ध्वजा देकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। रथयात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जो गुरूबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची यहां भक्तों ने श्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किया।
Continue Reading
