वाराणसी
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध हुई ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – नगवां
नगवां वार्ड के अंतर्गत दीपू पटेल (कालोनाइजर/विकासकर्ता) द्वारा मौज़ा-बच्छाव, वाराणसी के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं अखरी पुलिस चौकी बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – चन्द्रभानु
अवर अभियंता – जय प्रकाश गुप्ता
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
