वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा से लक्सा क्षेत्र जद्दुमंडी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी स्थित सार्वजनिक कुंए के आसपास अतिक्रमण करने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए कुंए के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया l
रथयात्रा क्षेत्र से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच नाली पर अवैध रूप से लगाई गई दुकान को हटवा दिया गया और पटरी पर लगाए गए दुकान के बाबत माननीय न्यायालय में मुकदमा जारी है l
सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम के बगल में मुख्य मार्ग के पटरी पर अवैध रूप से तंबू का पोल लगा कर फ्रेम बनाया हुआ था मौके पर पहुंच फ्रेम खुलवा कर सारे पोल ज़ब्त कर लिया गया l
घंटी मिल स्थित टेली फोन कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मोड़ पर अवैध रूप से झुग्गी बना कर और गुमटी लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अवैध झुग्गी को ध्वस्त करवाते हुए मौके से सभी गुमतियों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
लहर तारा बऊलिया स्थित माँ दुर्गे बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता द्वारा प्राप्त शिकायत (मार्ग के सामने अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध कर वेंडिंग करने के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच मंदिर के सामने मुख्य मार्ग से और कॉलेज के मार्ग से सभी वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही कुछ अतिक्रमित सामान (चौकी, टेबल, बेंच इत्यादि ) ज़ब्त कर लिया गया l
महाबीर मंदिर अर्दली बाजार मार्ग स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी से रजिस्टर्ड पत्र द्वारा प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के दक्षिणी पार्क में अवैध कब्जा कर निर्माण करने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच जाँच करने पर अतिक्रमण कर्ता द्वारा बताया गया जमीन पुश्तैनी है और नगर निगम द्वारा जमीन का नंबर भी आवंटित है और पीला कार्ड की प्रति भी संलग्न किया गया है अतः ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I
पंचकोशी क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (पुलिस बूथ के बगल में अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाए जाने के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अवैध रूप से लगायी गई दुकान को शेल्टर खुलवा कर पूर्ण रूप से हटवा दिया गया l
देव पोखरे से मलबा हटवा दिया गया और पोखरे के दूसरे छोर, सबीका अस्पताल के सामने से 03 ट्रैक्टर मलबा हटवाया गया इसी दौरान भूस्वामी द्वारा ज़मीनी दस्तावेजों के साथ मौके पर पहुंच विरोध किया जाने लगा वही पर मलबा हटाने की कारवाई रुकवा दिया गया और भूस्वामी को ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I
पशु चिकित्सा अधिकारी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में फार्मासिस्ट अमर नाथ द्विवेदी और उनकी टीम के साथ मिल कर रामकटोरा, दारानगर और मैदागिन क्षेत्रों में अवैध पशु पालन /डेयरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 08 गायें जप्त कर कांजी हाउस भेजा गया l
सिगरा स्थित आईपी माल के सामने स्थित वेंडिंग जोन में अवैध रूप से वाहन लगा कर दुकानदारी किए जाने की शिकायत (स्थानीय वेंडरों द्वारा प्राप्त) को निस्तारित करते वेंडिंग जोन को व्यवस्थित कर वाहनों को हटवा दिया गया l
