Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री जन औषधि योजना 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषधि दिवस के रूप में वाराणसी सहित पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है ।7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष पांचवा जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए वरिष्ठ विपणन अधिकारी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, वाराणसी, मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज एक तारीख को जन चेतना अभियान के तहत रथयात्रा लोगों को जागरूक करने के लिए सिकरौल भोजूबीर केन्द्र से निकाली गई। कल 2 मार्च को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा । तीसरे दिन एक किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी, और एक कदम मातृ शक्ति की ओर कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चौथे दिन जन औषधि बाल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। पांचवें दिन हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। छठवें दिन मित्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें लोगों को जोड़ा जाएगा। सातवें और अंतिम दिन जनऔषधि दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा आज प्रेसवार्ता के दौरान सिकरौल भोजूबीर केंद्र के अरविंद श्रीवास्तव भी साथ में मौजूद थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page