Connect with us

वाराणसी

सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध ने थाना लक्सा का किया त्रैमासिक निरीक्षण, थाना के कार्यों को सराहा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi: सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल दशाश्वमेध द्वारा थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी व हल्का प्रभारीगण उ0नि0 बालमुकुन्द शुक्ल, उ0नि0 घनश्याम गुप्ता, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति रही। निरीक्षण से सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध काफी संतुष्ट रहे तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी व हेड मुहर्रिर कपिल देव सोनकर को शाबासी दी। निरीक्षणोपरान्त थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर रहे दिलीप कुमार का H.S. खाका सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय की उपस्थिति में जलाकर नष्ट किया गया। यहाँ बताना चाहेंगे की हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार का 23 सितंबर 2022 को स्वभाविक मृत्यु हो गयी थी। जिसके उपरान्त पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार नियमानुसार उक्त हिस्ट्रीशीटर का एच.एस. खाका नष्ट किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त के स्वागत में गार्द की सलामी भी दी गयी, थाना में जगह की कमी होते हुए भी थाना के फाइलों, रजिस्टरों, व कम्प्यूटर, प्रिन्टर, आलमारी आदि को बड़े सलिके से व क्रमवार रखा हुआ पाया गया, शस्त्रों का निरीक्षण करते समय रख रखाव सम्बन्धितआवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page