Connect with us

वाराणसी

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित अंतर बैंक हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी के पवन कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट निबंध लेखन प्रतियोगिता 2022 23 में अखिल भारतीय स्तर पर सर्व प्रथम स्थान प्राप्त किया है ‌। यह सूचना आरबीआई राजभाषा विभाग मुंबई के सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार ने 22 फरवरी 2023 को प्रेस विज्ञप्ति में दिया है ।प्रतियोगिता में सभी सरकारी निजी एवं सहकारी बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया था ।समारोह मुंबई में आयोजित होगा जिसमें गवर्नर आरबीआई द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकदीधनराशि प्रदान की जाएगी। श्री श्रीवास्तव को लगातार यह तीसरी बार आरबीआई में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि,उप क्षेत्रीय प्रमुख हरिशंकर प्रसाद मुख्य शाखा प्रबंधक डीके झा ने विजेता को बधाई दी है। उक्त प्रतियोगिता में हेमा भाटिया वरिष्ठ प्रबंधक यूको बैंक बद्दी को द्वितीय पुरस्कार तथा तृतीय पुरस्कार चंद्रभूषण पांडेय सहायक महाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक अहमदाबाद को प्राप्त हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page