वाराणसी
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध हुआ ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 1 एवं 2 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – सारनाथ
सारनाथ वार्ड के अंतर्गत रवीद्र मौर्या (कालोनाइजर/विकासकर्ता) द्वारा आराजी न0-71, ग्राम- खजूही एवं कतवारु राजभर (कालोनाइजर/विकासकर्ता)द्वारा आराजी न0-127, ग्राम-खजूही, रिंग रोड, फरीदपुर, रिंग रोड, सारनाथ के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थलों पर किये गये अवैध प्लाटिंग निर्माण के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – चन्द्रभान दीक्षित
अवर अभियंता – आर0के0 सिंह
वार्ड – शिवपुर
शिवपुर वार्ड के अंतर्गत अज्ञात (कालोनाइजर/विकासकर्ता) द्वारा ग्राम- लोढ़ान शिवपुर के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 01 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं शिवपुर थाना पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – प्रकाश कुमार
अवर अभियंता – रामचन्द्र
VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
