वाराणसी
स्वास्थ्य कैंप में हुआ सौ लोगों का इलाज
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी: लोहता क्षेत्र के केराकतपुर गांव में प्राइमरी स्कूल पर द हंस मोबाइल मेडिकल फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमें सौ लोगों का इलाज किया गया। डा कनिका राय, डाक्टर विक्रांत डा रंजना राजेश ने महिला और पुरुषों का सर्दी , जुखाम , बुखार सुगर और ब्लड प्रेशर का इलाज किया और सभी को दवा दिया गया। इस दौरान एसीपी रोहनिया विद्युष सक्सेना ने बच्चों के मिड डे मील का स्वाद चखे । डॉक्टर कनिका राय ने बताया कि यह एनजीओ सुबह दूसरे गांव में फिर शाम को दूसरे गांव में घूम घूम कर कैंप लगाकर स्वास्थ्य संबंधित जिससे हर गरीब आमिर आदमी को लाभ मिल रहा है समस्याओं का निवारण कर रही है ।इस दौरान प्रधान पति प्रमोद सिंह, विरेंद्र सिंह, राकेश सिंह , रतन.सिंह,रामलखन पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।
