अपराध
शिवपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 071/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण उमेश पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल निवासी ग्राम अनौला थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी व मोनिका यादव पुत्री सुभाष यादव निवासिनी मीरापुर बसही थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी वर्तमान पता जलालीपट्टी थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी को अभियुक्तगण के घर से आज गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
