Connect with us

वाराणसी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया मे अनुसूचित जाति मोर्चा, वाराणसी जिला कार्यसमिति संपन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व रजनीश कनौजिया क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय सोनकर जिला महामंत्री, कार्यालय मंत्री जय कुमार जैसल , सुधीर वर्मा मण्डल अध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रियदर्शी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, शशि सोनकर, रवि वर्मा, राजेश कन्नौजिया, शशि कान्त सेहरा, अजय शास्त्री, सुरेंद्र प्रताप, रविंद्र, संजय सोनकर के साथ समस्त मण्डल के मण्डल अध्यक्ष व सम्मानित पदाधिकारी सम्मिलित हुए.. कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम् गीत जिला उपाध्यक्ष अनु मोर्चा शशि कुमार व संजय सोनकर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शशि कांत सेहरा ने किया तत्पश्चात वक्तव्य मे सरकार की योजनाओं, विकास कार्यो, वर्ष 2023-24 का बजट, अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु, दलित वंचित व्यक्ति के उत्थान व विकाश हेतु, सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजनाओं, दलित बस्तियों मे बस्ती अभियान के कार्यक्रम पर जोर दिया वर्ष 2022 मे बस्ती अभियान के कार्यक्रम मे काशी क्षेत्र का स्थान सर्वोत्तम रहा , मोबाइल पर सरल एप्लीकेशन के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया व डाउनलोड करवाया गया, संविधान शिल्पी बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर जी स्मृति स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने के बारे मे व भय मुक्त समाज, सरकार द्वारा बेहतर प्रशानिक सुरक्षा,मोटे अनाज जौ,ज्वार,बाजरा,रागी इत्यादि के संदर्भ मे चर्चा की गई।
कार्यसमिति में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की शीघ्र से शीघ्र बूथ स्तर तक समिति का गठन करने को निर्देशित किया गया व आगामी 14अप्रैल को बाबा साहब की जन्मजयंती को विशाल व वृहद रूप में करने का निर्णय लिया गया।
कार्यसमिति में वाराणसी जिला के समस्त पदाधिकारी व मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page