Connect with us

अपराध

गोली मारकर हत्या करने वाले गैंग के 3 अभियुक्तों के विरुद्ध शिवपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण (1)उमेश पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल निवासी ग्राम अनौला थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, (2) मोहित यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी नवलपुर बसही थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी हाल पता ग्राम अनौला थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, (3) मोनिका यादव पुत्री सुभाष यादव निवासिनी मीरापुर बसही थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी वर्तमान पता जलालीपट्टी शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी के विरुद्ध मु0अ0सं0 071/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा जनता में भय व आंतक का महौल पैदा कर आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु एक राय होकर मारने पीटने एंव गोली मारकर हत्या करने जैसा जघन्य अपराध कारित करते हैं।अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने व आम जनमानस में अपराधियों के विरूद्ध भय के महौल को खत्म करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page