धर्म-कर्म
पंचकोशी परिक्रमा हेतु मणिकर्णिका कुंड तक जाने और प्रस्थान करने का मार्ग*
पंचकोशी परिक्रमा हेतु मणिकर्णिका कुंड तक जाने और प्रस्थान करने का मार्ग
वाराणसी। पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर मणिकर्णिका कुंड पर होने वाले स्नान हेतु श्रद्धालुओ को भारी भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारी गण द्वारा भ्रमण के उपरांत दिए गए मार्ग दर्शन के क्रम में श्रद्धालुओ को मणिकर्णिका कुंड तक जाने हेतु मार्ग का निर्धारण किया गया है तथा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े के लिए जगह जगह साइन बोर्ड तथा सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए हैं जाने व आने वाले मार्ग पर शांति व्यवस्था हेतु मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस बल ड्यूटी हेतु लगाया गया है ,श्रद्धालुओ को जाने हेतु थाना चौक के सामने से रानी कुआं होते हुए नंदनसाहु लेन, कश्मीरीमल की हवेली से बाएं होते हुए शीतला गली से पीतांबरा देवी मंदिर से दाहिने मुड़ते हुए सिंधिया घाट पर उतर कर मणिकर्णिका कुंड पर जाने का मार्ग निर्धारण किया गया है। मणिकर्णिका कुंड पर प्रवेश के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं तथा निकासी हेतु दो मार्गों का निर्धारण किया गया है कोई भी श्रद्धालु मणिकर्णिका द्वार या अन्य किसी गली से जो जाने के लिए निर्धारित नहीं है उस रास्ते का प्रयोग नहीं करेगा मणिकर्णिका कुंड में स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु ललिता घाट , जलासेन घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट से अपने गंतव्य तक प्रस्थान करेंगे।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जगह जगह बैरिकेटिंग कराई गई है सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं तथा भूले बिसरे लोगो के अनाउंसमेंट के लिए ध्वनिविस्तारक यंत्रों को भी लगवाया जा रहा है ।
