Connect with us

वाराणसी

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Varanasi: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत माता मंदिर में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय के अगुवाई में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Loading...

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की – हमारे देश के वीर जवान जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पण किया उन सभी पुलवामा में शहीदों को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए शत शत नमन करता हूं।निक्कमी भाजपा सरकार से यह प्रश्न आज भी उत्तर मांग रहे है की शहीदों के परिवार के हाल पर सरकार उदास है ? पुलवामा हमले में 300 किलो RDX कैसे आया ?, इतने चेक पोस्ट के बावजूद हमला कैसे हुआ ? हमले की जिम्मेवारी अभी तक तय क्यों नही हुआ ? अभी तक जांच के लिए उच्च स्तरीय आधिकारिक कमेटी का गठन क्यों नही हुआ ? भाजपा सरकार का पुलवामा अटैक पर असंवेदनशील रवैया भाजपा के दोहरा चरित्र को उजागर करता है।इस मामले की पूर्ण जांच होनी चाहिये।भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बड़े बड़े वादे किये गए कई सरकारी मंत्रियों ने वादे किए परन्तु सरकार शहीद के परिजनों के प्रति अपने वादों पर खरी नही उतरी शहीद के परिवार से सरकार में वादाखिलाफी किया जो निंदनीय है हम मांग करते है इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो व साथ ही शहीद के परिजनों को उनका हक अधिकार व जो वादा सरकार किया गया उसे पूर्ण किया जाए।
उक्त अवसर पर अजय राय,राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,डॉ राजेश गुप्ता,देवेन्द्र सिंह,मनीष मोरोलिया,सैयद हसन,राकेश चन्द्र,राजेन्द्र गुप्ता,असलम खां,तुफैल अंसारी,सुफियान अहमद,ऋषभ पाण्डेय,प्रमोद वर्मा,अनुपम राय,सन्तोष मौर्य,कुँवर यादव,पीयूष श्रीवास्तव,श्रवण गुप्ता,किशन यादव,राज जयसवाल,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page