वाराणसी
जीएसटी से मिली व्यापारियों को बड़ी राहत – सीए बृजेश जायसवाल
जीएसटी एवं इनकम टैक्स पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ-
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। डीएवी पीजी काॅलेज के वाणिज्य विभाग एवं इन्सिट्यिूट आॅफ चार्टेड एकाउण्टेन्ट आॅफ इण्डिया, वाराणसी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जीएसटी एवं इनकम टैक्स पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए एस.डी. रघु ने कहा कि टैक्स और जीएसटी पूर्ण रूप से प्रायोगिक विषय है, इसके लिए विद्यार्थियों को पूर्ण प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, यह कार्यशाला विद्यार्थियों को इन विषयों की तकनीक से अवगत कराने में सार्थक साबित होगा। मुख्य वक्ता सीए बृजेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी टैक्स प्रारूप को सरल करने की मंशा से सरकार द्वारा शुरू किया गया, जिसमें सरकार काफी सफल रही।
16 विभिन्न प्रकार के टैक्स प्रावधानों को खत्म कर व्यापारियों को मानसिक एवं आर्थिक दोनों दृष्टि से राहत देने की मंशा में सरकार ने सफलता हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि आज जीएसटी कलेक्शन डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुॅच गया है। कामर्स के विद्यार्थी प्रत्येक बजट में होने वाले बदलावों से खुद को अपडेट करते रहे।
दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता वरिष्ठ सीए सुदेशना बसु ने ट्रस्ट एवं कर प्रावधान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई ट्रस्ट सेक्शन 12 ए के अन्तर्गत बनाया गया है तो उसको दिया गया उपहार एवं सम्पत्ति कर मुक्त होगी। इसके अलावा पहले दिन आयोजित सत्रों में सीए अनिल अग्रवाल, सीए अवधेश राय, सीए सुकान्त राॅय आदि ने जीएसटी एवं टैक्स प्रावधानो ंपर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान उपलब्ध कराना नही है, हम उन्हें तकनीकी दक्षता के साथ भविष्य के लिए तैयार कर रहे है। जीएसटी एवं कर प्रावधानों की जानकारी होना सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त जरूरी है। स्वागत विभागाध्यक्ष डाॅ. विजय नाथ दूबे ने किया। संचालन डाॅ. तरू सिंह, विषय स्थापना डाॅ. रश्मि त्रिपाठी, एवं धन्यवाद ज्ञापन सीए अनिल अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. राहुल, डाॅ. संजय कुमार शाह, डाॅ. आनन्द सिंह, साक्षी चैधरी, डाॅ. ऋचा गुप्ता, डाॅ. श्रुति अग्रवाल, डाॅ. प्रियंका बहल, डाॅ. सत्यार्थ, डाॅ. शान्तनु सौरभ, मितिन आहूजा, डाॅ. सोनम कपूर आदि सहित 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे।
