Connect with us

वाराणसी

मो० आसिफ को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष छात्रसंघ उपाध्यक्ष उपविजेता मोo आसिफ को छात्र कॉंग्रेस एन एस यू आई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश प्रभारी
प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी और नीरज कुंदन की स्वीकृति से एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव के द्वारा ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। जिससे खुशी की लहर दौड़ गई। काँग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ ने बधाई एवं आशीर्वाद दिया। मोo आसिफ की वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका रहती है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page