वाराणसी
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मालिक का जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव कैम्पस में भव्य स्वागत
दो दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता जेस्ट 2023 का शानदार आगाज़
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता जेस्ट 2023 का शुभारंभ किया गया | सर्वविदित है कि जैपुरिया स्कूल्स बनारस की अवधारणा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन एवम राष्ट्र के भावि कर्णधारों का सर्वांगीण विकास करना रहा है | यही कारण है कि यहाँ वर्ष पर्यंत शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है और विद्यालय इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से न सिर्फ अपने विद्यालय के अपितु समस्त पूर्वांचल के बच्चों को खुला मंच देता है जहाँ बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं |
इसी पुनीत प्रयास की ही एक कड़ी जेस्ट अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिता है | जेस्ट 2023 में पूर्वांचल के कोने कोने से नर्सरी से बारहवीं तक के लगभग एक हजार से ज्यादा बच्चों ने विविध खेल प्रतियोगिताओं में अपना नामांकन कराया और खेल प्रतिस्पर्धा का भरपूर आनंद उठाया |
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी वृद ने मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता एवं ओलंपिक कास्य पदक विजेता भारत की महिला पहलवान पद्मश्री साक्षी मलिक एवं विशिष्ठ अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान सत्यव्रत कैदन के स्वागत के साथ किया | इसी क्रम में मुख्य अतिथि एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी वृद ने तुलसी वेदी एवं माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत आरंभ किया | ततपश्चात विद्यालय के बच्चों ने परेड किया एवं नेशनल स्तर के खिलाडी अनुकल्प एवं साम्या सिद्धिकी ने मसाल लेकर मैदान का परिक्रमा किया | भारतीय परम्परा का निर्वहन करते हुए गणेश वंदना समूह नृत्य द्वारा कार्यक्रम को आगे बढाया गया|
इसी क्रम में फ्रील समूह नृत्य एवं जुम्बा समूह नृत्य द्वारा विविध खेल प्रतियोगिताओं का प्रारंभ कराया गया | इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण फिल आईटी विथ वाटर रेस, सोल्व द प्रोब्लम,अनजम्बल्ड लेटर्स रेस,थ्री लेग रेस,हर्डल रेस,रीले रेस, अंडर 11 बैडमिंटन,स्केटिंग, अंडर 14 एथलेटिक,क्रिकेट, बैडमिंटन,स्केटिंग,शूटिंग,कबड्डी,चेस,खो-खो (ओनली गर्ल्स), अंडर 17 एथलेटिक,क्रिकेट, बैडमिंटन,स्केटिंग,शूटिंग,कबड्डी,चेस,वॉलीबॉल,टग ऑफ़ वॉर आदि था |
उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन दीपक बजाज ने सभा के संबोधित करते हुए अपने प्रेरक विचारों से प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यदि बच्चों यदि आपके ह्रदय में राष्ट्र प्रेम एवं कुछ कर दिखने का ज़ज्बा है तो निश्चित ही आप भी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बनकर अपने राष्ट्र को गौरवांवित करेंगे | इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज जी ने कहा कि – हम महान अतीत को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने वाली कड़ी हैं हमे अपनी आंतरिक ऊर्जा को प्रज्वलित करना होगा I इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाला प्रत्येक बच्चा हमारे देश को गोरवान्वित करेगा | मुख्य अतिथि साक्षी मलिक ने विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि यहाँ आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई क्योंकि मैंने पहला ऐसा विद्यालय देखा जहाँ विश्वस्तरीय अत्याधुनिक तकनिकी सुविधाएँ एवं वैदिक संस्कृति का संगम है | इस विद्यालय के बच्चे अपने संकृति की मजबूत जड़ो पर पाँव टीकाकार आकाश की ऊचाइयों पर अपनी स्वर्णिम पहचान अंकित कर रहे हैं |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता एवं ओलंपिक कास्य पदक विजेता भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने विद्यालय के सी बी एस ई क्लस्टर के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया एवं विद्यालय में पधारे अतिथि प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता एवं ओलंपिक कास्य पदक विजेता भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक एवं विशिष्ठ अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान सत्यव्रत कैदन, विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज,कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज,प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना उप प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी अतिथि प्रशिक्षक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं प्रशिक्षक एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन कक्षा सातवीं की अपर्णा जैसवाल एवं श्रीति कृष्णा ने किया |
