Connect with us

वाराणसी

मलदहिया से दशाश्वमेध घाट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के वाराणसी दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ रविवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने मलदहिया से लेकर गोदौलिया एवं दशाश्वमेध घाट तक जबर्दस्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
राष्ट्रपति बाबतपुर से लेकर जिन-जिन रास्तों से गुजरेंगी उनके किनारों पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। उधर, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमपी सिंह ने कहाकि शहर को साफ रखने में लोग सहयोग करें। अगर कोई गंदगी करता हुआ दिखाई दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि हम सब राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। घाटों पर सफाई के साथ-साथ पेंटिंग और मरम्मत का कार्य अंतिम दौर में है। शहर में और घाटों पर माइक से लोगों को चेताया जा रहा है कि घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
किसी भी दुकानदार की लापरवाही अगर सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा घाटों पर रंग-रोगन लगाने का कार्य जोरों पर है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी दशाश्वमेध घाट से लेकर आसपास के घाटों पर सफाई अभियान चला रहे थे। माइक से लोगों से स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page