Connect with us

वाराणसी

वाराणसी विकास प्राधिकरण में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतन्त्र दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

74वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर वाराणसी विकास प्राधिकरण में प्रातः 8.30 बजे उपाध्यक्ष द्वारा समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र गान का सस्वर पाठ किया गया तथा संविधान सभा प्रस्तावना को मूल रूप में पाठ किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महापुरुषों को नमन करते हुए संविधान द्वारा स्थापित मूल्यों एवं नियमों पर चलने तथा उनका पालन करने का संकल्प लिया गया।

उपस्थित समूह को संबोधित करते हुये उपाध्यक्ष द्वारा भारत के संविधान की अद्वितीयता के विषय में बताते हुए अपने नैत्यिक एवं दैनिक कार्य एवं व्यवहार में शुचिता एवं कर्तव्यपरायणता से समाज एवं राष्ट्र निर्माण हेतु अधिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राधिकरण हित में कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुये महोदय द्वारा वर्तमान वर्ष के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आह्वानित किया गया। महोदय द्वारा समस्त कार्मिकों को संविधान द्वारा स्थापित मूल्यों को स्वयं के जीवन में पालन करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।

स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page