वाराणसी
सारनाथ : VDA द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की ज़ोन – 2 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – सारनाथ
सारनाथ वार्ड के अंतर्गत निहोरी सिंह एवं मुन्ना सिंह व अन्य कालोनाइजर/विकासकर्ता द्वारा मौज़ा-संदहा, रिंग रोड, जिला-वाराणसी पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – चन्द्रभान दीक्षित
अवर अभियंता – आर0के0 सिंह
उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
