Connect with us

वाराणसी

लहलहाते फूल के खेतो मे खड़ा होकर ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसानो ने अपने जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन किसानी को बचाने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi: लहलहाते फूल के खेतो मे खड़ा होकर मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से पीड़ित किसानो ने अपने जीविकोपार्जन की एक मात्र साधन किसानी की बहुफसली जमीन को बचाने का लिया संकल्प, किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने कहा कि मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित बैरवन , सरायमोहन एवं कन्नाडाडी गांव फूल की नर्सरी के व्यवसाय का अन्तराष्ट्रीय बाजार है, जहा बंगाल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, बिहार , झारखंड, छत्तीसगढ के साथ नेपाल, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के व्यापारी नर्सरी से फूल का बेहन खरीदने आते है, इसलिए उक्त क्षेत्र व्यवसायिक खेती का हब है, जिसमे अधिकांशतः अतिसूक्ष्म छोटे – छोटे 2 विस्वा से लेकर 5 विस्वा तक के रकबा के किसान है जो बहुत ही उत्तम एवं तकनीकि युक्त खेती करके खुशहाल जीवन व्यतीत करते है। व्यवहारिक तौर पर ट्रान्सपोर्ट नगर रिग रोड के बाहर कही उसर या कम उपजाऊ जगह जमीन पर बनना चाहिये क्योकि बहुफसली जमीन अधिग्रहण करना स्वतः कानून का उल्लंघन है । विरोध प्रदर्शन मे प्रमुख रुप विनय शंकर राय “मुन्ना”, मेवा पटेल, प्रेम शाह, दिनेश तिवारी, छेदी पटेल, जय प्रकाश मिश्र, विजय गुप्ता, अमलेश पटेल, लाल बहादुर पटेल , लालमनी देवी, कृण्णावती देवी, बिटना देवी, मनोज पटेल, रमेश पटेल, रामराज पटेल सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page