Connect with us

वाराणसी

विशेष सचिव ने धान खरीद के प्रगति की समीक्षा की

Published

on

Loading...
Loading...

धान कय केन्द्रों का एवं राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया

मण्डल में 678000.00 मी0 टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 55404 किसानों से 347875.85 मी० टन खरीद की जा चुकी है

Loading...
    वाराणसी। विशेष सचिव सहकारिता विभाग

उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी धान खरीद, वाराणसी मण्डल अच्छेलाल सिंह यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को द्वारा मण्डल के जनपदों में हो रही धान खरीद की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक से पूर्व नोडल अधिकारी के द्वारा जनपद जौनपुर के धान कय केन्द्रों का एवं राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। मण्डल में 456 धान क्रय केन्द्र खोले गये हैं, जिसमें से 454
कय केन्द्रों पर खरीद संचालित हो रही है। जनपद चन्दौली में 02 नये कय केन्द्र स्थापित किये
जाने के कारण अभी खरीद प्रारम्भ नहीं हुई है। मण्डल में धान कय लक्ष्य 678000.00 मी0 टन
के सापेक्ष अभी तक 55404 किसानों से 347875.85 मी० टन खरीद की जा चुकी है, जो कय लक्ष्य का 51 प्रतिशत । मण्डल में खरीद व्यवस्था से नोडल अधिकारी संस्तुष्ट हुए। नोडल
अधिकारी के द्वारा समस्त कय एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि धान कय केन्द्रों से धान
का प्रेषण तत्काल अधिक से अधिक मात्रा में सुनिश्चित करें। पी०सी०एफ०, यू०पी०एस०एस० एवं पी०सी०यू० के क्रय केन्द्रों पर अधिक मात्रा में धान संग्रहित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की
गयी। इसी प्रकार सी०एम०आर० के प्रेषण में भी समस्त अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश
दिये गये। नोडल अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों के भुगतान को सर्वोच्च
प्राथमिकता पर संपादित किया जाय। किसी भी दशा में किसानों का भुगतान 03 दिन से अधिक
समय से लम्बित न रहे। संभाग के समस्त एजेंसियों द्वारा 77.89 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका हैं। नोडल अधिकारी के द्वारा ठण्ड के मौसम के दृष्टिगत कय केन्द्रों पर यथा संभव अलाव की व्यवस्था भी कराने का सुझाव दिया गया।
बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक, वाराणसी संभाग, वाराणसी, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक सहकारिता वाराणसी मण्डल, वाराणसी सहित मण्डल एवं जनपदों के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page