वाराणसी
फूलपुर पुलिस द्वारा दो गुमशुदा बालक को किया सकुशल बरामद
Varanasi: ग्राम अहिराबीर निवासी दो बालक किशन पुत्र बबलू उम्र 07 वर्ष व नन्दन पुत्र कमलेश उम्र 12 वर्ष घर से खेलने के लिए निकले और वापस नही आये परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया पर नही मिले । परिजनो के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-03/2023 धारा-363 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी वअपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा बच्चो की सकुशल बरामदगी हेतु थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्ण मनोयोग व सतत् प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा उपरोक्त किशन व नन्दन को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया । बच्चो के सकुशल पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता के साथ पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया एवं वाराणसी पुलिस की भूरी-भूरी प्रसशां की गयी ।
