अपराध
लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के पर्यवेक्षण मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-342/2022 धारा 376 | भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमित गुप्ता पुत्र धरमु गुप्ता निवासी- एस 9/185 नई बस्ती पाण्डेयपुर को आज बावन बिघा रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना 25 नवंबर को वादिनी /पीडिता द्वारा अभियुक्त सुमित गुप्ता उपरोक्त के द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने व बाद में शादी से इनकार कर देने के संबंध में लिखित तहरीर के आधार पर | मु0अ0सं0-342/22 धारा 376 भा.द.वि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्र०नि० परमहंस गुप्त द्वारा किया जा रहा है।
